भारत की कला, संस्कृति और साहित्य

अंग्रेजी शब्द कल्चर लैटिन शब्द कल्ट (cult) से लिया गया है जिसका अर्थ है हमारे कार्यों को विकसित या परिष्कृत करना। कल्चर शब्द का हिंदी समकक...

अंग्रेजी शब्द कल्चर लैटिन शब्द कल्ट (cult) से लिया गया है जिसका अर्थ है हमारे कार्यों को विकसित या परिष्कृत करना। कल्चर शब्द का हिंदी समकक्ष है संस्कृति, जो संस्कृत शब्द कृति से लिया गया है, जिसका अर्थ है कार्य करना। संस्कृति शब्द का अर्थ है हमारे कार्यों को परिष्कृत करना। अतः अंग्रेजी शब्द कल्चर और हिंदी शब्द संस्कृति का अर्थ अनिवार्य रूप से परिष्करण या विकास है। संस्कृति स्थान के अनुसार परिवर्तित होती है जैसे इतिहास के रूप में घटनाएं उसे विकसित करती हैं।

चमक से भरपूर, रंगीन, सदा विकासशील - भारत की संस्कृति!

Bodhi Booster, General Knowledge, Current Awareness, GKCA, IAS, Civils, CAT, IIM, Culture of India, Sanskrit, Indus valley, Hindus, Festivals, Bharatiya Sanskriti

सैकडों, हजारों पीढियों के दौरान मानव समाज के रूप में हमारे विकास की प्रक्रिया के दौरान हमें कभी भी प्रत्येक पीढी के लिए नई संस्कृति, नई भाषा या भाषा की नई लिपि के विकास या निर्माण की आवश्यकता महसूस नहीं हुई। हमने वास्तव में जो किया वह केवल हमारी पूर्व पीढियों द्वारा प्रदान किये गए आधार पर ही इसका विकास किया। हम हमेशा हमारे पूर्वजों के कंधों पर खडे हुए और हमनें भविष्य में झाँका। विश्व की पहली प्रमुख सभयता थी सिंधु घाटी सभ्यता (Indus Valley civilisation) जो 1000 से भी अधिक ऐसे शहरी केंद्रों में विकसित हुई जिसमें व्यक्तिगत स्नानघर, शौचालय, और सभी प्रमुख सडकों पर मलनिःसारण की सुविधाएं उपलब्ध थीं! और यह सब कुछ 3000 वर्ष पूर्व हुआ था - वास्तव में यह अपने-आप में एक अविश्वसनीय और अद्भुत उपलब्धि थी। बाद में वैदिक संस्कृति द्वारा सिंधु घाटी की सभ्यता को प्रतिस्थापित किया गया। हालांकि अब यह नष्ट हो चुकी है फिर भी हाल के उत्खननों ने स्पष्ट रूप से उस काल की कलाकृतियों और संस्कृति को दर्शाया है, और संभव है कि इनसे हमें और भी सुखद आश्चर्य मिल सकते हैं।

सिंधु घाटी सभ्यता पर एक व्याख्यान का छोटा अंश यहाँ देखें! (संपूर्ण व्याख्यान बोधि बूस्टर प्रीमियम में मिलेंगे)

 

भारत का एक गहरा इतिहास है, जो कम से कम १०,००० वर्ष प्राचीन है. कला, संस्कृति और साहित्य की विविधता बदलते समय, परिस्थितियों और आक्रांताओं की सोच के मुताबिक बदलती रही। वे हमें हमारे बदलते जीवन का इशारा भी करती हैं. संस्कृति हमारी कला और साहित्य में, धार्मिक प्रथाओं में और यहाँ तक कि हमारे मनोरंजन और आमोद-प्रमोद के तरीकों में भी झलकती है।
 हम उतने ही हमारी संस्कृति के उत्पाद हैं, जितना संस्कृति हमारी उपज!

यदि हम हमारे देश में मनाये जाने वाले विभिन्न त्योहारों पर दृष्टि डालें तो हम पाते हैं कि हालांकि क्षेत्र के अनुसार इन्हें मनाने के तरीके अलग-अलग हो सकते हैं परंतु मुख्य रूप से एक कृषि प्रधान समाज में इनकी विषयवस्तु और सार समान है। भारत के लगभग प्रत्येक क्षेत्र का अपना फसल कटाई का पर्व है, जिसे अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग नामों से जाना जाता है। भारत के संगीत, कला रूप, नृत्य और नाटक असंख्य रंग लेते हैं और मनुष्य का एक संपूर्ण जीवन भी उन्हें समझने, सीखने और यहाँ तक कि उनका आनंद लेने के लिए भी पर्याप्त नहीं होगा।

संस्कृति भौतिक भी हो सकती है और अभौतिक भी हो सकती है। भौतिक संस्कृति का संबंध हमारे जीवन के भौतिक पहलुओं से है जबकि अभौतिक संस्क्तिति का संबंध हमारे विचारों, विचारधाराओं और विश्वास से है। जो हमारे अस्तित्व में गहराई तक व्याप्त हैं, जिसके अनेकों साक्ष्य हमें प्राप्त होते हैं। भारतीय संस्कृति का सबसे अच्छा पहलु यह है कि इसका स्वरुप चिरस्थाई और सहनीय है। यह अपने अंदर अनेक संस्कृतियों को न केवल समाविष्ट करती है बल्कि उस प्रत्येक संस्कृति को अपने तरीके से विकसित और फलीभूत होने की अनुमति देती है। प्राचीन काल में हमारे देश में विभिन्न परंपराएं, रीति-रिवाज और प्रथाएं थीं। ये सभी उस काल की आवश्यकता के अनुसार विकसित हुईं क्योंकि उस समय के अनुसार वे अनिवार्य प्रतीत हुईं। इनमें से अनेक परंपराएं, और प्रथाएं आज अस्तित्व में नहीं हैं क्योंकि आज के समय के अनुसार वे अप्रचलित हो चुकी हैं। आज हमारे अनेक प्राचीन परंपराएं और रीति-रिवाज अस्तित्व में नहीं हैं, परंतु आज भी उनकी प्रतिध्वनि को हम महसूस कर सकते हैं। जब लोग अमेरिका को "मेल्टिंग पॉट" (अर्थात सबको सम्मिश्रित करने वाला घड़ा) कहते हैं तो वे मूल आद्यरूप को नजरअंदाज करते हैं - हिंदुस्तानी संस्कृति!

मंगोलों, मुगलों और ब्रिटिशों इत्यादि जैसी विभिन्न विदेशी नृजातियों के भारत पर किये गए आक्रमणों के साथ भारतीय संस्कृति में नए आयाम जुडते गए हैं, जिनमें से अनेक बलपूर्वक जोडे गए।  परंतु भारत ने कभी भी अपनी मौलिकता को नहीं त्यागा। बोलचाल और साहित्य की भाषा के रूप में हम उर्दू, फारसी और अंग्रेजी भाषा को उसी प्रकार स्वीकार करते हैं जैसे हम अपनी स्थानीय भाषा या हिंदी को स्वीकार करते हैं। यही भारतीय संस्कृति की महानता है। हालांकि ऐसा लगता है कि आज हम अपनी जडों से काफी दूर चले गए हैं।
  • [message]
    • बोधि कडियां (गहन अध्ययन हेतु; सावधान: कुछ लिंक्स बाहरी हैं, कुछ बड़े पीडीएफ)
      • ##chevron-right## भारत सरकार अभिलेखागार - संस्कृति  यहाँ  ##chevron-right## सिंधु घाटी सभ्यता स्थलों की सूची यहाँ  ##chevron-right## संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार - अभिलेखागार यहाँ  ##chevron-right## संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार - वार्षिक रिपोर्ट - हिंदी पीडीएफ यहाँ  ##chevron-right## संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार - वार्षिक रिपोर्ट - अंग्रेजी पीडीएफ यहाँ  ##chevron-right## हिंदू त्योहारों की सूची यहाँ  ##chevron-right## वैदिक संस्कृत यहाँ

COMMENTS

Name

Corruption and transparency,1,Elections,1,Indian and world media,1,Legislature,1,News media,1,Political bodies,1,Political parties and leaders,1,अधोसंरचना,3,आतंकवाद,7,इतिहास,3,ऊर्जा,1,कला संस्कृति साहित्य,2,कृषि,1,क्षेत्रीय राजनीति,2,धर्म,2,पर्यावरण पारिस्थितिकी तंत्र एवं जलवायु परिवर्तन,1,भारतीय अर्थव्यवस्था,9,भारतीय राजनीति,13,मनोरंजन क्रीडा एवं खेल,1,रक्षा एवं सेना,1,विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी,6,विश्व अर्थव्यवस्था,4,विश्व राजनीति,9,व्यक्ति एवं व्यक्तित्व,5,शासन एवं संस्थाएं,5,शिक्षा,1,संधियां एवं प्रोटोकॉल,3,संयुक्त राष्ट्र संघ,1,संविधान एवं विधि,4,सामाजिक मुद्दे,5,सामान्य एवं विविध,2,
ltr
item
Hindi Bodhi Booster: भारत की कला, संस्कृति और साहित्य
भारत की कला, संस्कृति और साहित्य
https://4.bp.blogspot.com/-jqkmAcfMwEY/V_HqeW9HcjI/AAAAAAAAATA/OaGOFj3rUpwR1dBEK8EXBrlR1dKXS8rsACK4B/s400/Article%2B7%2B-%2B1.jpg
https://4.bp.blogspot.com/-jqkmAcfMwEY/V_HqeW9HcjI/AAAAAAAAATA/OaGOFj3rUpwR1dBEK8EXBrlR1dKXS8rsACK4B/s72-c/Article%2B7%2B-%2B1.jpg
Hindi Bodhi Booster
http://hindi.bodhibooster.com/2016/10/india-art-culture-and-literature.html
http://hindi.bodhibooster.com/
http://hindi.bodhibooster.com/
http://hindi.bodhibooster.com/2016/10/india-art-culture-and-literature.html
true
7951085882579540277
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy