बोधि सूची


बोधि सूची


बोधि बूस्टर की बोधियों में सामग्री नीचे दिए हुए प्रकारों से वर्गीकृत होगी।    [English Version  ##link##]

अधिक बारीकी से विषय और उप-विषय की बोधियों और सार तक जाने हेतु आप इस पृष्ठ के बाद सारे बोधि विषय पृष्ठ पर जाएं, और लिंक्स से नेविगेट करें। मुख्य विषय पर बोधि बनाईं जाती हैं, और उप-विषयों पर बोधि सार बनते हैं। बोधि सार विडियो रूप में बोधि शिक्षा चैनल पर भी उपलब्ध हैं।


  • [accordion]
    • कृषि    (Agriculture)
      • हमारी बोधियों में हम कृषि पर एक विस्तृत सामग्री शामिल करते हैं। आप यहाँ फसलों, सिंचाई, उर्वरकों, कृषि प्रौद्योगिकी, भूमि सुधार और उत्पादकता पर सामग्री की उम्मीद कर सकते हैं। ये सभी मिलकर आपको इस क्षेत्र के विषय में एक गहरी अंतर्दृष्टि प्राप्त करने में निश्चित रूप से सहायक होंगे। 
    • कला, संस्कृति एवं साहित्य    (Art, Culture and Literature)
      • यह वही है जो मानवता को परिभाषित करता है ! इसमें हमनें नृत्य रूपों, संगीत और नाट्यकला को शामिल किया है। और हाँ, हम कला रूपों और कलाकारों को कैसे भूल सकते हैं। ये बोधियाँ आपको मानवता के अधिक नर्म पक्ष के बारे में गहरी अंतर्दृष्टि प्राप्त करने में सहायक होंगी। 
    • संविधान एवं विधि    (Constitution and Law)
      • किसी भी देश की संपूर्ण व्यवस्था की लिखित आचार संहिता को संविधान कहते हैं। और विधि की व्यवस्था मानव सभ्यता को संभव बनाती है। इस मुख्य शीर्षक में हम न्यायशास्त्र, विधायिका, अधिकार एवं कर्तव्य, और अंतरराष्ट्रीय कानून को शामिल करते हैं। यह निश्चित रूप से अत्यंत रोचक खंड है !
    • रक्षा एवं सैन्य    (Defence and Military) 
      • विभिन्न देश बिरले ही एक दूसरे के विरुद्ध युद्धरत होते हैं, परंतु जब वे युद्ध के मैदान में उतरते हैं तो यह एक जटिल दृश्य होता है। यदि मुझे शांतिपूर्वक रहना है तो मुझे अस्त्र-शस्त्रों में निवेश करना चाहिए - यह अधिकांश देशों के लिए शासी उक्ति प्रतीत होती है। इसमें हमने सैन्य प्रौद्योगिकी, परमाणु अस्त्र, युद्धकला, और रक्षा बलों को शामिल किया है।
    • शिक्षा    (Education) 
      • आज के शीर्ष देश वे हैं जिन्होंने काफी पहले ही शिक्षा कूट को हल कर लिया है। इस शीर्षक के अंतर्गत हमनें शैक्षणिक संस्थाओं, प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, और नियामक निकायों को शामिल किया है। हमारी शिक्षा संबंधी बोधियों के साथ शिक्षित बने रहिये।
    • ऊर्जा    (Energy)
      • हमारी आधुनिक जीवन-शैलियों का प्रकृति ने भारी मूल्य चुकाया है। यहाँ हम ऐसे सभी मुद्दों को शामिल करेंगे जो मानवता के भविष्य की दृष्टि से संबंधित हैं। जीवाश्म ईंधन, नवीकरणीय ऊर्जा, प्रदूषण, ऊर्जा कानून, उत्पाद एवं नवप्रवर्तन इस मार्ग का नेतृत्व करेंगे। 
    • मनोरंजन, क्रीडा एवं खेल    (Entertainment, Games and Sports) 
      • मनोरंजन और आनंद के बिना जीवन क्या है ! और यह एक गंभीर मनोरंजन है। अतः हम इस मैदान में निम्न शीर्षकों के साथ उतरेंगे - फिल्में एवं नाटक कला, अभिनेता, व्यावसायिक खेल, एथलिट और खिलाडी, प्रतियोगिताएं एवं खेल स्पर्धाएं और पर्यटन। 
    • पर्यावरण, पारिस्थितिकी तंत्र एवं जलवायु परिवर्तन    (Environment, Ecology and Climage Change)
      • हमारे भौतिक जीवन का परिणाम निरंतर रूप से बढती चिंताओं की सूची में हुआ है। वैश्विक ऊष्मन स्वाभाविक रूप से इसका शीर्ष विषय है। इसके साथ ही हम वनस्पति एवं जीवों, पारिस्थितिकी तंत्रों, प्राकृतिक भू-क्षेत्रों, उद्यानों - संरक्षितों-अभयारण्यों और जल क्षेत्रों को भी इसमें शामिल करते हैं। संक्षेप में कहा जाये तो यह ज्ञान का एक संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र है!
    • शासन एवं संस्थाएं    (Governance and Institutions) 
      • जबकि संविधान का निर्माण और उसपर आधारित कानूनों का निर्माण करना एक बात है, वहीं शासन चलाना पूर्णतः अलग बात है। इस रहस्य को अनावृत्त करने के लिए हम इसे नियामक निकायों, गैर-सरकारी संगठनों, आयोगों और प्राधिकरणों और निजी निकायों में विभाजित करते हैं। आइये हम इसे व्यवस्थित रूप से चलाएं। 
    • इतिहास    (History) 
      • ओह! प्राचीन सदियों की सुगंध! अब तक अनखुले रहस्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करने में असंख्य घंटे बिताए जा सकते हैं। प्राचीन इतिहास, मध्ययुगीन इतिहास, आधुनिक इतिहास और भारतीय इतिहास के माध्यम से हम इसमें अपना छोटा सा योगदान प्रदान करने का प्रयास करते हैं।
    • भारतीय अर्थव्यवस्था    (Indian economy)
      • एक विशाल, शक्तिशाली और तेजी से बढती अर्थव्यवस्था के रूप में, जिसे लगातार शीर्ष देशों की सूची में स्थान दिया जा रहा है, इस भारतीय गजराज के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना निश्चित रूप से काफी रोचक और अद्भुत होगा। इसमें हम शामिल करते हैं - भारतीय अर्थव्यवस्था की विशेषताएं, गरीबी एवं भुखमरी, जीडीपी जीएनपी, पीपीपी इत्यादि, और उद्योग एवं सेवाएं
    • भारतीय राजनीति    (Indian politics) 
      • 1.3 अरब जनसंख्या का देश जितना रंगीन है उतना ही वह जटिल भी है। इसे समझने के लिए एक अच्छा प्रारंभ बिंदु है इसकी राजनीति के साथ शुरुआत करना। इसमें हम शामिल करते हैं - स्वतंत्रता-पूर्व का भारत, स्वतंत्रता-पश्चात का भारत, पंचायती राज, संसद और विधानसभाएं, राजनीतिक दल और नेता, और संस्थाएं एवं निकाय। 
    • अधोसंरचना    (Infrastructure)
      • यह सभी चीजों का मेरुदंड है ! निर्माण की दृष्टि से अत्यधिक पूँजी सघन और समय लेने वाला। परंतु हमने ऐसी बोधियाँ निर्मित की हैं जो आपको अधिक तेजी से ऐसा करने में सहायक होंगी (कम से कम इसका सीखने वाला भाग!) - सडकें और रेलवे, विमानन, जहाजरानी और जल-मार्ग, दूरसंचार, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, अधोसंरचना परियोजनाएं एवं वित्तीयन।
    • व्यक्ति एवं व्यक्तित्व    (People and Personalities)
      • इस सुंदर विश्व का निर्माण करने के लिए अनेक अलग-अलग स्वभावों और किस्मों की आवश्यकता होती है ! निश्चित रूप से। इसमें हम विश्व व्यक्तित्वों, क्रांतिकारियों, सुधारकों और वैज्ञानिकों और विचारकों को शामिल करेंगे। हम यह देखने का प्रयास करेंगे कि उनमें ऐसा क्या था जिसके कारण वे प्रसिद्द हुए। यहाँ आपको काफी सीख मिलेगी !
    • क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था    (Regional economy)
      • हालांकि विश्व व्यापार संगठन सभी चीजों को एक छत्र के तहत लाने का प्रयास करता है, फिर भी बडी संख्या में क्षेत्रीय गुट फल-फूले हैं। प्रत्येक क्षेत्र की अपनी विशिष्ट प्रकृति और बाध्यताएं होती हैं। और साथ ही पुरस्कार भी होते हैं। व्यापार गुटों और मुक्त व्यापार पर हमारी बोधियों के माध्यम से हम इन क्षेत्रीय रहस्यों में से अनेक को समझेंगे। 
    • क्षेत्रीय राजनीति    (Regional politics)
      • विश्व एक है। विश्व विभाजित है। ये दोनों वाक्य इससे पहले इतने सत्य कभी नहीं थे जितने वे आज हैं। हम संगठनों  और संधियों, क्षेत्रीय संघर्षों और विवादों, और क्षेत्रीय नेताओं पर ध्यान केंद्रित करने के माध्यम से इसे गहराई से समझने का प्रयास करेंगे। यहाँ काफी रोचक निविष्टियाँ मिलेंगी। 
    • धर्म    (Religion) 
      • आधुनिक अनीश्वरवादी सोचते हैं कि सभी धर्मों में अधिकांश बातें गलत हैं ! धर्म के अनुयायी इससे सहमत नहीं हैं। हम क्या सही है इसके बारे में, और धर्म के रूप में अपने आपको प्रकट करने वाली प्राचीन बुद्धिमत्ता से मानव समाज को किस प्रकार लाभान्वित किया जा सकता है इसके बारे में सावधानीपूर्वक दृष्टि डालते हैं। बोधियाँ - आध्यात्मिकता, अब्राहमी धर्म, पूर्वी धर्म, हिंदूधर्म, रीति-रिवाज, प्रथाएं एवं परंपराएं। 
    • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी    (Science and technology)
      • आज हमारा जीवन इस तथ्य से परिभाषित होता है कि हम विज्ञान और प्रौद्योगिकी का कितना अनुपालन करते हैं। और कितना अनुकूलित करते हैं। हमारी बोधियाँ आविष्कारों और खोजों, विज्ञान के स्तंभों, प्राचीन विज्ञानों, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, आधुनिक प्रौद्योगिकियों, तथा कंपनियों और उत्पादों पर गहराई से विचार करेंगी।
    • सामाजिक मुद्दे    (Social issues)
      • हमने अब तक की हुई संपूर्ण प्रगति के बावजूद हमारे समाज संकट-ग्रस्त  में बने हुए हैं। निराश्रयता और गरीबी, लैंगिक असमानता, नस्लवाद, आरक्षण और सकारात्मक कार्यवाही, स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा पर हमारी बोधियों के माध्यम से समस्याओं के जटिल मिश्रण का विश्लेषण किया जाएगा। यह काफी रोचक होगा !
    • आतंकवाद    (Terrorism)
      • हमारे समय का कोढ! यह एक ऐसी समस्या है जिससे प्रत्येक देश जूझ रहा है। हम आतंकवादी संगठनों और आतंकी नेताओं, अलगाववाद और उग्रवाद, और आतंकी घटनाओं को अपनी बोधियों में शामिल करेंगे।
    • संधियां एवं प्रोटोकॉल    (Treaties and protocols)
      • विभिन्न देश किसी न किसी रूपरेखा के भाग के रूप में एक दूसरे के साथ परस्पर संपर्क करते हैं और काम करते हैं। ये रूपरेखाएँ राजनीतिक संधियों, आर्थिक संधियों, प्रौद्योगिकीय संधियों और समझौतों, वैश्विक संधियों, और अंत में, बौद्धिक संपदा अधिकारों पर हमारी बोधियों में शामिल होंगी।
    • छिट -पुट एवं विविध    (Trivia and miscellaneous)
      • तथ्य एवं आंकडे। व्यक्ति एवं उपलब्धियां। लीडरबोर्ड। सांख्यिकी। ओह!
    • संयुक्त राष्ट्र    (United Nations) 
      • वर्ष 1945  स्वप्न का जन्म हुआ था। यह अब काफी जटिल और पेचीदा हो गया है, जिसमें बहुविध अंतर्संबंधित संगठन शामिल हैं। राजनीतिक निकायों, आर्थिक निकायों, आयएमएफ-विश्व बैंक-डब्ल्यूटीओ-डब्ल्यूएचओ-सुरक्षा परिषद् आदि पर हमारी बोधियों के माध्यम से हम इन्हें समझने का प्रयास करेंगे। 
    • विश्व अर्थव्यवस्था    (World economy)
      • हम किस प्रकार के उथल-पुथल वाले समय के दौर में  रह रहे हैं ! इस पर विचार के लिए हम एलपीजी, वैश्विक व्यापार, डब्लूटीओ और क्षेत्रीय समझौतों, मुद्राओं और व्यापार बाधाओं पर अपनी बोधियों के माध्यम से बढेंगे। यह काफी रोचक यात्रा होने वाली है। इंतजार कीजिये!
    • विश्व भूगोल    (World geography)
      • पानी हमेशा ऊँचाई से नीचे की ओर प्रवाहित होता है। यह एक शाश्वत सिद्धांत है। महाद्वीपों और भू-आकृतियों, महासागरों और नदियों, वनों और मरुस्थलों और खनिज संसाधनों के माध्यम से हम अधिक समझने का प्रयास करेंगे। 
    • विश्व राजनीति    (World politics)
      • अंत में, हमारे जीवन को प्रभावित करने वाले सभी प्रमुख व्यक्तियों के बारे में हमें एक सांस में बात करने में सक्षम होना चाहिए। आइये हम महा-शक्तियों,विश्व युद्धों और संघर्षों, नरसंहारों, उपनिवेशवाद और साम्राज्यवाद, वाणिज्यवाद और ज्ञान अर्थव्यवस्था पर हमारी बोधियों के माध्यम से ऐसा करते हैं।









उत्कृष्ट द्विभाषी कोर्सेज - ऑनलाइन व क्लासरूम :





COMMENTS

Name

Corruption and transparency,1,Elections,1,Indian and world media,1,Legislature,1,News media,1,Political bodies,1,Political parties and leaders,1,अधोसंरचना,3,आतंकवाद,7,इतिहास,3,ऊर्जा,1,कला संस्कृति साहित्य,2,कृषि,1,क्षेत्रीय राजनीति,2,धर्म,2,पर्यावरण पारिस्थितिकी तंत्र एवं जलवायु परिवर्तन,1,भारतीय अर्थव्यवस्था,9,भारतीय राजनीति,13,मनोरंजन क्रीडा एवं खेल,1,रक्षा एवं सेना,1,विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी,6,विश्व अर्थव्यवस्था,4,विश्व राजनीति,9,व्यक्ति एवं व्यक्तित्व,5,शासन एवं संस्थाएं,5,शिक्षा,1,संधियां एवं प्रोटोकॉल,3,संयुक्त राष्ट्र संघ,1,संविधान एवं विधि,4,सामाजिक मुद्दे,5,सामान्य एवं विविध,2,
ltr
static_page
Hindi Bodhi Booster: बोधि सूची
बोधि सूची
Hindi Bodhi Booster
http://hindi.bodhibooster.com/p/bodhisoochihindi.html
http://hindi.bodhibooster.com/
http://hindi.bodhibooster.com/
http://hindi.bodhibooster.com/p/bodhisoochihindi.html
true
7951085882579540277
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS CONTENT IS PREMIUM Please share to unlock Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy